भागलपुर, मई 12 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सेवा के 45 वर्ष पूर्ण होने एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के 70 वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर स्थित अंजनी नंदन ठाकुरबाड़ी के समीप यात्रियों के बीच शर्बत वितरण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा शिविर में राहगीरों, यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के बीच गर्मी से राहत के लिए शर्बत वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शर्बत ग्रहण किया तथा संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों ने कहा कि संस्था मानव सेवा, योग, स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- अररिया: श्री श्री रविशंकर के जन्मोत्सव पर यात्रियों को पिलाया गया शर...