भागलपुर, मार्च 18 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए निकली 17 वर्षीया किशोरी का अपहरण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अपहृता के मामा ने पलासी थाना में युवक सहित दस लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नाजदों में हसनपुर गांव के युवक पंकज कुमार यादव के अलावा कनखुदिया के रितेश कुमार यादव, हसनपुर के सुजीत कुमार यादव, संतोष कुमार यादव, अखिलेश कुमार यादव, गयानंद यादव, मायानंद यादव आदि शामिल हैं। घटना बीते 15 मार्च की शाम की है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन बताया गया है। दर्ज मामले में पीड़ित मामला ने बताया कि करीब दस दिन पूर्व भांजी मेरे घर आयी थी। इसी क्रम में 15 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे वह शौच करने घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो हमलोग खोजबीन करने लगे। खोजबीन के दौरान...