भागलपुर, मई 12 -- कुर्साकांटा से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा पुलिस ने शैतान चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को सोमवार की शाम गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानेदार सह अपर थानेदार अभिषेक कुमार ज्योति ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंचा तो देखा कि लोगों के भीड़ के बीच एक युवक हंगामा कर रहा है। हंगामा कर रहे युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवक आनन्द कुमार विश्वास पिता विंदेश्वरी विश्वास बरदाहा थाना क्षेत्र के कौआकोह वार्ड संख्या चार का रहने वाला बताया जाता है। यह भी पढ़ें- अररिया: शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक गिरफ्तार यह भी पढ़ें- अररिया: चार बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

हिंदी ह...