भागलपुर, मार्च 1 -- कुर्साकांटा। कुर्साकांटा पुलिस ने शनिवार की शाम जागीर ईटाही चौक पर शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान सूचना मिली कि जागीर ईटाही वार्ड संख्या नौ में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा और गाली गलौज कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताये गए जगह पर पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति उपस्थित ग्रामीणों को गाली गलौज कर रहा है। उस व्यक्ति के मुंह से शराब की गंध आ रही है। ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर उस युवक को पुलिस को सौंपा। पुलिस उस व्यक्ति का पीएचसी सिकटी में मेडिकल कराने में डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार व्यक्ति के इतिहास थाना में उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर करने पर दूबारा शराब सेवन करने की पुष्टि की गई। थानेदार ने बताया कि प्राथम...