भागलपुर, फरवरी 25 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणपुर में स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से लोगों खासकर महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय सेवानिवृत शिक्षक सत्य नारायण मिश्र, राम नारायण मिश्र, दिनेश मिश्र, लालमाहन झा, अशोक यादव, भाजपा नेता रामानन्द सिंह यादव ने बताया कि शरणुपर में एक स्वास्थ्य केन्द्र की आवश्यकता है। स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से यहां के लोगों को आठ किलो मीटर दूर कुर्साकांटा पीएचसी या फिर स्थानीय डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। यहां के अधिकांश आबादी गरीबी सीमा के अंदर गुजर बसर करता है। इससे लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से शरणुपर में एक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...