भागलपुर, जून 4 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। लक्ष्मीपुर पंचायत के ईटाही वार्ड संख्या 11 में बुधवार की शाम विषधर सांप के डंसने से 55 वर्षीया महिला की मौत हो गया है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। मृतका सीखा देवी गांव के ही गंगा प्रसाद भारती की पत्नी थी। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही एसआई विकास कुमार व दारोगा उद्दीन परवेज घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी ली। पोस्टमार्डम के लिए कागजी खानापूर्ति के दौरान पति गंगा प्रसाद भारती ने पोस्टमार्डम के लिए मना कर दिया। यह भी पढ़ें- महिला को जहरीले जंतु ने काटा इसके लिए उनके द्वारा पोस्टमार्डम नहीं करने के लिए आवेदन दिए। इसके बाद पुलिस को वापस लौटना पड़ा। घटना के संबंध में मृतका सीखा देवी के पति ...