भागलपुर, मार्च 14 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। ईरान और इजरायल के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध के मद्देनजर विश्व शांति स्थापना को लेकर शनिवार को शहर के छुआपट्टी स्थित सामाजिक कार्यकर्ता फूल कुमारी दीदी,मदन मोहन कनौजिया के आवासीय परिसर पर शिव बाबा का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर विनाशकारी युद्ध में शरीर त्यागने वालों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय केन्द्र की संचालिका बीके रुकमा दीदी ने अपने भावपूर्ण सम्बोधन में कहा कि दशकों पहले शिव बाबा के द्वारा विनाशकारी पल का,जो वर्णन किया गया था। आज वह चरितार्थ होते हुए नजर आ रहा है। इस समय विश्व में शांति की स्थापना के लिए बाबा के मुरली के द्वारा बताए गए महावाक्यों का अनुशरण करना ही एकमात्र शांति स्थापना का रास्ता है, अन्यथा गम्भीर ...