भागलपुर, मार्च 8 -- अररिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को रेड क्रॉस सोसाइटी अररिया के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज व मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष डॉ. एस. आर. झा, उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, मानद सचिव प्रहलाद शरण वर्मा एवं सदर अस्पताल के जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. आकाश रॉय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के दौरान उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जरूरत के समय रक्त किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.