भागलपुर, अगस्त 23 -- अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को बड़ी सफलता मिली है। कमांडेंट मितुल कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी लेटी के जवानों ने कार्रवाई करते हुए 1620 छोटे पैकेट तंबाकू बरामद किए और एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट अमित कुमार अहिरवार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। करीब 12:30 बजे दो व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिए। दोनों के सिर पर एक-एक बोरी थी। चेक पोस्ट पार्टी ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन दोनों बोरियों सहित भागने लगे। जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी बोरी फेंककर नेपाल की ओर भाग निकला, जबकि दूसरे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लि...