भागलपुर, जून 27 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज-लक्ष्मीपुर नई रेल लाइन का सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है। फारबिसगंज- लक्ष्मीपुर नई रेल लाइन परियोजना सीमांचल क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण योजना है। लगभग 17.5 किलोमीटर लंबी इस प्रस्तावित लाइन का अंतिम स्थल सर्वेक्षण और मिट्टी जांच का कार्य पूरा हो चुका है। जानकारों की मानें तो अब डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: ठाकुरगंज-चतरहाट नई रेल लाइन के सर्वे ने पकड़ी रफ्तार, सीमांचल को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटीलहसनगंज रेलवे स्टेशन की मांग इस लाइन को फारबिसगंज से शुरू कर बेलई, लहसनगंज, रमई और पकड़ी होते हुए लक्ष्मीपुर तक जोड़ने का प्रस्ताव है। जिसके चलते फारबिसगंज के लहसनगंज में इस रेलखंड पर रेलवे स्टेशन बनाने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर लहसनगंज में बजरंगब...