भागलपुर, मार्च 11 -- अररिया, वरीय संवाददाता समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में बुधवार को अररिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 24 नवंबर 2005 को बिहार की सत्ता संभालने के बाद यहां कानून की राज स्थापित हुई है। इससे न केवल लोगों को भय व दहशत से मुक्ति मिली है बल्कि सूबे में शांति व सौहार्द का माहौल बना है। साम्प्रदायिक व सामाजिक तनाव कम हुए हैं। हमने जाति धर्म से परे सबके लिए विकास किया है। कब्रिस्तानों की घेराबंदी के बाद वर्ष 2016 से 60 वर्ष से अधिक पुराने मंदिरों को भी बाउंड्री वाल से घेरा है। मुख्यमंत्री श्री कुमार अररिया कॉलेज स्टेडियम स्थित सभा स्थल में जीविका दीदियों व अन्य को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने अपने करीब 40 मिनट के संबोधन में लोगों को बार-बार 2005 के पहले के बिहार का याद दिलाया। संबोधन के दौरान उसने लोगों से पूछा की बता...