भागलपुर, दिसम्बर 8 -- अररिया, विधि संवाददाता। आगामी 13 दिसम्बर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफ़लता को लेकर व्यापक प्रचार प्रसार जारी है। हर स्तर पर तैयारियां की जा रही है। सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष गुंजन पाण्डेय ने न्यायालय परिसर से जागरूकता सह प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला जज गुंजन पाण्डेय ने कहा कि 13 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजनों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया है। ताकि आधिकाधिक सुलहनीय मामलों का निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता सह प्रचार रथ के माध्यम से जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोक अदालत का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में विवाद सुलझाने के अनेक फायदे हैं। यह...