भागलपुर, अक्टूबर 2 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के पोलो ग्राउंड इनडोर स्टेडियम में 32वीं राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में अररिया थांग-ता संघ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में कृष्णा पुरी वार्ड नंबर 9 निवासी वीरेंद्र कुमार यादव की बेटी आस्था कुमारी ने 52 किलोग्राम भार वर्ग स्टाइल वन में महाराष्ट्र तथा हरियाणा के खिलाड़ियों को पराजित करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं अररिया आरएस के रहने वाले रंजीत मलिक की बेटी आंचल कुमारी थांग-ता के थंगलोंन इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त हासिल की। शिवपुरी अररिया के रहने वाले संजय कुमार गुप्ता की पुत्री कृतिका गुप्ता ने 75 किलोग्राम भार वर्ग स्टाइल वन में महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई।...