लखीसराय, मार्च 21 -- अररिया। माहे रमजान के 30 फर्ज रोजे पूरा करने के बाद शनिवार को जिले के लाखों मुस्लिम भाईयों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईदुल फितर की नमाज पूरी अकीदत के साथ अदा की। नमाज के बाद देश दुनिया में अमन चैन व खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। इसके साथ ईद का स्वागत करते हुए जी भर कर खुशियां मनाईं। इस बार भी ईदुल फितर को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखा। उत्साह का आलम ये था कि जामा मस्जिद और आजाद एकेडमी मस्जिद से लेकर इस्लाम नगर ईदगाह तक नमाजियों से खचाखच भरा दिखा। ईदगाह में तो अंतिम समय में भीड़ इतनी बढ़ गई कि ऐसा लग रहा था कि ईदगाह परिसर छोटा पड़ जाएगा। ईदगाह के ईद गिर्द मेले जैसे माहौल का बच्चों ने भी भरपूर लुत्फ उठाया। खिलौनों की खरीदारी हुई तो आइसक्रीम की भी जम कर बिक्री हुई। अच्छी बात ये रही कि अमन शांति और भाईचारे की सदियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.