भागलपुर, अगस्त 2 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के निर्देश पर मादक पदार्थ का कारोबारियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। कारोबार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार अभियान चला रही है । इसी क्रम में मोरंग के रतुवामाई नगरपालिका-20 स्थित उलाबारी-आमबारी सड़क खंड पर इलाका प्रहरी कार्यालय सिजुवा ने मिनी ट्रक में छिपाकर रखे गए 2,033 किलो व 454 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में जहां ट्रक को जब्त कर लिया गया है वहीं ट्रक चालक धनकुटा के पाखीबास नगरपालिका-9 निवासी 28 वर्षीय उमेश तामाङ को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी प्रदेश कार्यालय ने दी है । कहा कि गिरफ्तार चालक उमेश तामाङ से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...