भागलपुर, सितम्बर 8 -- अररिया, वरीय संवाददाता। बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी संघ बिसवा के तत्वावधान में संघ के प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय कल्याण पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अररिया जिले के शीर्ष अधिकारियों को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा । यह ज्ञापन मंत्री तथा सचिव, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग बिहार सरकार के नाम प्रेषित किया गया है। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव सह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भरगामा नरेश कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अररिया प्रवीण कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पलासी प्रिंस कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सिकटी मनीष भारद्वाज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रानीगंज कैसर आलम, सदर अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी रंजीत कुमार वर्मा तथा अनुमंडल कल्याण पदाधिकार...