भागलपुर, जून 17 -- अररिया से चंदन कुमार लालू अररिया, निज संवाददाताराष्ट्रीय जनता दल ने राज्य की एनडीए सरकार की विफल नीतियों,बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित धरना स्थल पर एकदिवसीय धरना दिया।राजद जिलाध्यक्षय डॉ अविनाश आंनद की अगुवाई में आयोजित धरना में पार्टी के वरीय नेताओं, विधायक और कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनता के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया।इस दौरान राजद नेताओं ने अपराध और महिला सुरक्षा,नीट परीक्षा से जुड़े मामलों को लेकर कानून- व्यवस्था,पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और लगातार बढ़ती बेरोजगारी, प्रखंड से लेकर जिला स्तर के सरकारी कार्यालयों में कमीशनखोरी, घूसखोरी और टेंडर घोटाले आदि का आरोप लगाया गया। यह भी पढ़ें- महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और का...