भागलपुर, फरवरी 13 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। एसएसबी 52वीं वाहिनी सी कंपनी लेलौखर, बाहरी सीमा चौकी डुमरिया और सोनामणि गोदाम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर भारत नेपाल सीमा के पीलर संख्या 170 / 1 के निकट गुरुवार की सुबह 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। हालांकि इस दौरान गांजा तस्कर भागने में सफल रहा है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नेपाल से गांजा का खेप भारतीय क्षेत्र होकर होकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर एसएसबी के वरीय पदाधिकारी सहित विभागीय पदाधिकारी को सूचना देते हुए एक टीम का गठन कर पीलर संख्या 170 / 1 के निकट भारतीय क्षेत्र में गस्ती बढ़ा दी गयी। इस क्रम में नेपाल से एक दर्जन से अधिक लोगों को सिर पर बोरा लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। एसएसबी और पुलिस पर नजर पड़ते ही गांजा तस्कर बो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.