भागलपुर, जनवरी 24 -- फारबिसगंज। फारबिसगंज सदर रोड में बुडको की आरे से बनाये जा रहे सड़क निर्माण के दौरान आनंद कुंज के सामने लगभग 2 फीट ऊंची ब्रेकर बनाए जाने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। बीती रात बाइक सवार सोनू गोलछा इस ब्रेकर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नेपाल के नोबेल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह से मारवाड़ी युवा मंच के बैनर तले सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया है। लोगों की मांग है कि शीघ्र ब्रेकर हटाया जाय। कहा ब्रेकर हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.