भागलपुर, मार्च 10 -- जोकीहाट(एसं)। बीईओ ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त कर्मियों को 21 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश देने का अपना ही आदेश महज 24 घंटे के भीतर रद्द कर दिया है। विभाग के इस यू-टर्न से शिक्षकों और कर्मियों में भारी आक्रोश है। दर असलहाल ही में संपन्न हुए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के कई शिक्षकों और कर्मियों को बीएलओ और सहायक बीएलओ के रूप में तैनात किया गया था। इस दौरान इन कर्मियों ने लगातार रविवार और अन्य सरकारी छुट्टियों के दिनों में भी चुनावी कार्यों का संपादन किया था। शिक्षक संघों द्वारा निरंतर यह मांग की जा रही थी कि छुट्टियों के दिन किए गए कार्य के बदले कर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाए। संघ के सक्रिय हस्तक्षेप के बाद, बीईओ ने एक आधिकारिक पत्र निर्गत कर सभी प्रतिनियुक्त कर्...