भागलपुर, फरवरी 22 -- पलासी (ए.सं)। बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी के मामले में छापेमारी अभियान चलाकर अलग-अलग गांव के सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।जुर्माना लगाया गया है। यह प्राथमिकी पलासी जेई राजेश कुमार ने दर्ज कराई है।छापेमारी दल में सहायक विद्युत अभियंता जोकीहाट जीकेश कुमार, मानव बल हरिओम साह, संतोष कुमार चौधरी व चंदन कुमार साह शामिल थे। बताया कि बकाया रहने के कारण इन सबों का बिजली लाइन काट दिया गया था। लेकिन इन लोगों द्वारा चोरी छिपे बिजली लाइन का उपयोग किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.