अररिया: बारिश के बीच भीषण जल जमाव से परेशान रामपुर के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
भागलपुर, मई 23 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट देर रात हुई भीषण बारिश के बाद शनिवार की सुबह फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य सड़क पर रामपुर बड़ी मस्जिद के समीप 150 मीटर तक जलजमाव की समस्या देख ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए। इस दौरान बांस से सड़क जाम कर यातायात अवद्ध कर दिया और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के कारण फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर फारबिसगंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी फिलहाल मानने को तैयार नहीं हैं। यह भी पढ़ें- मस्जिद के रास्ते में जल-जमाव से नमाजियों की बढ़ी परेशानी ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर की ऊंचाई अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.