अररिया, दिसम्बर 23 -- जोगबनी, हिप्र बांग्लादेश में हुई हिन्दू की हत्या के खिलाफ नेपाल के विराटनगर में विरोध मार्च निकला। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद युवा विभाग के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। विराटनगर के पंचमुखी मंदिर प्रांगण से निकली इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल हुए। इनके हाथों में तख्यिां थी और स्लोगन लिखे थे। विरोध मार्च के दौरान युवाओं ने बांग्लादेश में हिन्दूओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवज बुलंद की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...