भागलपुर, सितम्बर 8 -- जोकीहाट(एसं)। जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बंगाल की ओर से आ रही एक महिंद्रा पिकअप से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन से कुल 241.71 लीटर शराब जब्त करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई जोकीहाट थाना में पदस्थापित सअनि राजेश कुमार पासवान की ओर से थाना में दिए आवेदन के अनुसार मंगलवार की अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि बंगाल की ओर से एक बोलेरो पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर -09 आर-7626 शराब लेकर जोकीहाट की ओर आ रही है। सूचना के बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की।

गिरफ्तारी और पूछताछ इस दौरान पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से अलग अलग ब्...