भागलपुर, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट स्थानीय फुलवरिया हाट में जलजमाव, बदबूदार पानी और नाले की समस्या से परेशान दुकानदारों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। फुलवरिया हाट दुकानदार संघ के बैनर तले अस्पताल रोड पर हाट के पास दुकानदारों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क को करीब पांच घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान 'नप प्रशासन मुर्दाबाद', 'मुख्य पार्षद मुर्दाबाद' और 'वार्ड पार्षद मुर्दाबाद' के नारे गूंजते रहे। जाम के कारण अस्पताल रोड पर पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई। यह सड़क शहर की महत्वपूर्ण लाइफलाइन मानी जाती है, जहां रोजाना मरीजों और किसानों की भारी आवाजाही रहती है। जाम के चलते सबसे ज्यादा परेशानी इन्हीं वर्गों को झेलनी पड़ी। दुकानदारों ने बताया कि नाले के अभाव में बाथरूम और घरों का गंदा पानी सीधे उनकी दुकानों में घुस जाता है। सड़क पर हर सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.