भागलपुर, मई 10 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ज्योति प्रकाश मिश्रा ने पूरे लाव- लश्कर के साथ रविवार को फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पहूंचे, जहां ईसी रेलवे की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे रनिंग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने संवेदक से से रनिंग रूम के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धीमी गति से हो रहे कार्य पर असंतोष व्यक्त करते हुए उसे जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के उपरांत डीआरएम श्री मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वे समस्तीपुर से चल कर विभिन्न रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण कर फारबिसगंज पहुंचे है। यह भी पढ़ें- जयनगर में प्लेटफॉर्म पांच व दो अतिरिक्त गुड शेड लाइन बनेगी:.डीआरएम...