भागलपुर, अप्रैल 6 -- अररिया,निज संवाददाता जिले में फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने और साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अररिया पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने जिले के फारबिसगंज स्थित ज्योति कम्प्लेक्स स्थित एक सीएसपी पर छापेमारी कर एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने सीएसपी संचालक को गिरफ्तार करते हुए एक लैपटॉप, आधार फिंगर स्कैनर,रेटिना स्कैनर, एक वेब कैमरा, एक मोबाइल और 53 पेज के आधार अपडेशन और व फर्जी आधार कार्ड बनाने संबंधी दस्तावेज बरामद किया है। गिरफ्तार सीएसपी संचालक जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी वार्ड संख्या चार का रहने वाला मो मोहसिन आलम उर्फ सोनू है। सोमवार को एसपी जितेंद्र कुमार ने पुलिस कार्यालय में मीडिया को बताया कि शनिवार की शाम साइबर थाना पु...