भागलपुर, मार्च 14 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। रविवार को पटना में आयोजित होने वाले पेंशनर समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने पेंशनरों का दो सदस्यीय जत्था शनिवार को फारबिसगंज से ट्रेन द्वारा रवाना हुआ। पटना में आयोजित सम्मेलन में भाग लेने वाले पेंशनरों में फारबिसगंज अनुमंडलीय शाखा के सचिव मधुसूदन मंडल, कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार मिश्र शामिल है। इस मौके पर फारबिसगंज पेंशनर समाज के मीडिया प्रभारी विद्यानंद पासवान, सदस्य प्रो. दिलीप कुमार अग्रवाल,श्रद्धा अग्रवाल,राम प्रकाश यादव, मंटू यादव आदि ने जत्थे में शामिल दो सदस्यों को माला पहनाकर कर स्वागत करते हुए उन्हें पटना के लिए रवाना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.