भागलपुर, मार्च 17 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटा के भीतर हुए विभिन्न सड़क हादसों में महिला सहित सात व्यक्ति जख्मी हो गये। घायलों में दिघली गांव की रवीना खातून, ककोरवा गांव की आलिया, पलासी गांव के नूर उद्दीन, रोशन,सुहागपुर गांव के झड़ी लाल झा, दीपिका कुमारी व कचमोह गांव की विरजो देवी शामिल हैं। सभी घायलो को उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...