भागलपुर, मार्च 17 -- पलासी (ए.सं)। पलासी प्रखंड क्षेत्र के चौरी पंचायत अंतर्गत महादेवकोल वार्ड नंबर 14 में सोमवार की रात बमभोली ठाकुर के मवेशी व जलावन घर में लगी आग में दो घर जल गये। इस अग्निकांड में करीब पचास हजार से अधिक की संपत्ति के नुकसान की बात सामने आई है। इस संबंध में स्थानीय पंसस प्रतिनिधि बसंत कुमार झा ने बताया कि बीते सोमवार रात्रि करीब नौ बजे बमभोली ठाकुर के घर में आग लग गयी। सूचना पाकर पलासी थाना से पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक उनके मवेशी घर व जलावन घर जल गये। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.