भागलपुर, मार्च 17 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव में परीक्षा देने स्कूल जा रही एक 13 वर्षीया किशोरी का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में अपहृता की मां न पलासी थाना में युवक सहित पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। नामजदों में चौरी गांव के अनमोल कुमार साह के अलावे विनोद साह, अनिता देवी, कनखुदिया के अरुण साह व चौरी के बीमलाल साह शामिल हैं। घटना 16 मार्च सुबह की है। दर्ज मामले में वादिनी ने बताया कि 16 मार्च की सुबह उनकी पुत्री परीक्षा देने अपने गांव के ही विद्यालय जा रही थी। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाये चौरी गांव के युवक अनमोल कुमार साह अपहरण कर अपने साथ ले गया। इस मामले को लेकर जब वे उक्त युवक के घर पर चौरी गांव गयी तो परिजनो ने दुर्व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की कर व धमकी देकर भ...