भागलपुर, जनवरी 31 -- रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा पंचायत सरकार भवन से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह ने रानीगंज थाना में आवेदन देकर बताया है कि देर रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा पंचायत सरकार भवन से चापाकल, इन्वर्टर, लाउडस्पीकर, बैट्री,बल्ब आदि की चोरी कर ली गयी है। इधर थानाध्यक्ष रानीगंज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...