भागलपुर, सितम्बर 2 -- जोगबनी, हि प्र। भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को पकड़ा। युवक के पास से एक बाइक और एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया गया है। कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 180 के पास भारतीय क्षेत्र में करीब 300 मीटर अंदर की गई। एसएसबी 56वीं वाहिनी की एफ समवाय जोगबनी और जोगबनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम विशेष गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने संदिग्ध अवस्था में बाइक से जा रहे युवक को रोककर तलाशी ली। बाइक की सीट के नीचे काली प्लास्टिक में छिपाकर रखा करीब नौ ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ मिला。 यह भी पढ़ें- अररिया : नौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक धराया, बाइक-मोबाइल भी जब्तगिरफ्तार युवक की जानकारी गिरफ्तार युवक की पहचान किशन कुमार साह (...