अररिया: नेपाल से भारत लाया जा रहा 205 किलो गांजा जब्त
भागलपुर, जुलाई 19 -- बथनाहा, अररिया से फुलेंद्र मल्लिक। एससीबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की विशेष नाका टीम ने रविवार को भारत-नेपाल सीमा के समीप 205 किलो गांजा जब्त किया। कार्रवाई आई समवाय फुलकाहा के बीओपी पथराहा क्षेत्र के जटवारा गांव में सीमा स्तंभ संख्या 190/6 के पास की गई। एसएसबी के अनुसार, सीमा स्तंभ से भारत की ओर करीब 10 मीटर की दूरी पर नेपाल से भारत की तरफ गांजा लाए जाने की सूचना पर विशेष नाका टीम ने कार्रवाई की। टीम को देखकर तस्कर गांजा छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब्त गांजे का वजन करीब 205 किलो बताया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: नरपतगंज के पथराहा में 205 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त गांजा फुलकाहा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.