भागलपुर, जुलाई 22 -- जोगबनी, अररिया से बरूण मिश्रा जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधिभारतीय सीमा से सटे नेपाल के इलाका प्रहरी कार्यालय के बुधनगर विराटनगर झटियाही बुधनगर में देसी पिस्ताौल और मादक पदार्थ सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय, विराटनगर के अंतर्गत प्रादेशिक अनुसंधान समूह पीसीटी तथा स्थानीय रानी थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने विराटनगर वार्ड 28 झटियाही निवासी 51 वर्षीय लाल किशोर यादव के कमरे की तलाशी ली।तलाशी के दौरान यादव के पास से देशी पिस्तौल के लगवा 8.48 किलोग्राम गांजा तथा 3 ग्राम 70 मिलीग्राम ब्राउन हेरोइन बरामद की गई। यह करवाई कई सरकारी एजेंसियों के समन्वय से सफल हो सकी । गिरफ्तार बदमाश को स्थानीय रानी थाना में रख पूछताछ और आगे की करवाई कि...