भागलपुर, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट फुलवरिया हाट के करीब 200 दुकानदार इन दिनों नारकीय स्थिति में जीवन जीने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि उन्हें बाथरूम के बहते गंदे पानी के बीच चलकर अपनी दुकान तक पहुंचना पड़ता है, वहीं कीचड़ और बदबूदार पानी के बीच दिनभर काम करना उनकी मजबूरी बन गई है। कपड़ा, हार्डवेयर, किराना, मनिहारी और मिठाई की दुकानों से जुड़े छोटे व्यापारियों का कहना है कि बीते छह महीनों से वे लगातार नगर परिषद प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी मांगें 'नक्कारखाने में तूती की आवाज' बनकर रह गई है। हल्की बारिश होते ही हाट की स्थिति और भी बदतर हो जाती है-रास्तों पर पानी भर जाता है और बाथरूम का गंदा पानी दुकानों के अंदर तक घुस जाता है। यह भी पढ़ें- अररिया: फुलवरिया हाट में जलजमाव से गुस्सा, पांच घंटे जाम कर दुकान...