भागलपुर, अप्रैल 12 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट अररिया। परमान नदी के किनारे बाबाजी कुटिया हनुमान मंदिर में मंगलवार से जारी महाअष्टयाम का रविवार को हवन के साथ समापन हुआ।इस मौके पर हवन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त बाबाजी कुटिया में उमड़ पड़े। मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानू बाबा के साथ एसपी जितेंद्र कुमार ने हवन अनुष्ठान में शामिल होकर सुख , शांति और समृद्धि की कामना की। हवन के पश्चात मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया। प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण करने के लिए महिला, पुरुष व बच्चों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। बता दें कि यह महा अष्टयाम मंगलवार को आरंभ हुआ था, इससें पूर्व सोमवार से रामायण पाठ हो रहा था। इसके बाद मंगलवार की शाम से महाअष्याम आरंभ हुआ। यह महाअष्याम 108 घंटे तक चला। जिसमे जिले प्रसिद्ध कीर्तन मंडली शामिल हुए। कीर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.