भागलपुर, फरवरी 1 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घूरना थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि गुप्त सूचना पर एक घर में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में करीब 203 किलो गांजा जब्त करने में सफलता हासिल की। हालांकि मौके से तस्कर भाग निकलने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना पर पथराहा ईदगाह के समीप युसूफ एवं गुड्डू के घर से छापेमारी कर 203 किलो गांजा बरामद किया। छापेमारी के दौरान अफरातफरी माहौल फैल गया। इस दौरान गृहस्वामी भाग निकले। पुलिस के अनुसार युसूफ फिलहाल पंजाब में रहता है एवं उसकी पत्नी एवं उसका देवर मिलकर गांजा की खरीद बिक्री का काम किया करता है। जिसकी सूचना पर गुप्त रूप से छापेमारी करने के बाद गांजा की बड़ी खेप बरामद होने के बाद कहीं जा रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्डू एवं यूसुफ की पत्नी एवं एक ...