भागलपुर, जनवरी 28 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि निजी जमीन पर बल पूर्वक कब्जा कर जबरन घर बनाने के विवाद में धारदार हथियार से जख्मी करने के मामले में कुर्साकांटा पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मो हारुण, मो रउफ, मो एहसान व मो एहतसान शामिल हैं। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को कमलदाहा वार्ड संख्या 2 में एक दर्जन से अधिक लोगों ने हरवे हथियार से लेश होकर मो राहिल पिता मो यासीन के निजी जमीन पर आया और बल पूर्वक जमीन को कब्जा कर घर बनाने लगा। मो राहिल के द्वारा विरोध करने पर गाली गलोज और लाठी डंडा से मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं धारदार हथियार से हमला कर बूरी तरह जख्मी कर दिया। बचाने आये उनके पुत्र के साथ भी मारपीट पर घायल कर दिया था। बाद में परिजनों व ग्रामीणों ने मिलकर दोनों घायलों को पीएचसी कुर्साकांटा लाया। यहां पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.