भागलपुर, जून 17 -- अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धामा गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में दोनो जख्मी महिला का इलाज किया जा रहा है। जख्मी महिला अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के धामा गांव निवासी अस्मती और नाजिश बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...