अररिया: द आलम तीसरी बार जदयू कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत
भागलपुर, सितम्बर 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के अररिया जिलाध्यक्ष पद पर भागकोहलिया निवासी नौशाद आलम को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा तीसरी बार मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर नौशाद आलम ने कहा कि पार्टी ने उन पर पुन: भरोसा जताते हुए तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वे पूरी निष्ठा और लगन के साथ पार्टी एवं संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने इसके लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा तथा कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीकृष्ण पटेल के प्रति आभार जताया। इधर नौशाद आलम के मनोनयन पर जदयू जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.