भागलपुर, फरवरी 12 -- अररिया, निज संवाददाता। मानदेय बढ़ाने, रसोईया को सरकारी कर्मी का दर्जा देने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड रद्द करने, मनरेगा को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आज बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन (एटक) से जुड़ी सैंकड़ों रसोईया ने अररिया शहर में जोरदार प्रदर्शन किया । लाल नीले झंडे ले कर सैकड़ों रसोइया मध्यान भोजन कार्यालय से चांदनी चौक होते हुए निकली रैली में शामिल हुई। ज्ञात हो कि 12 फरवरी को पूरे देश के प्रमुख मजदूर यूनियन ने देशव्यापी आम हड़ताल का आह्वाहन किया है। बैनर और झंडा लिए अररिया जिले के कोने कोने से आए रसोइया ने आज देशव्यापी आम हड़ताल में जोर शोर से भाग लिया और स्कूलों में खाना बनाने से इंकार किया। अररिया शहर आज उनके नारों से गुन्जयेमान रहा - "मजदूर-किसान-छात्र-नौजवान-रसोइया एकता! जिंदाबाद!" , "3300 में दम नहीं!...