भागलपुर, जून 21 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक मौसम के बदले मिजाज के बीच शनिवार की देर रात जिले के अलग-अलग इलाकों में एक बार फिर झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते शहर से लेकर गांव तक जहां जगह जगह जलजमाव की स्थिति बन गई वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस बारिश से खरीफ फसलों को काफी फायदा हुआ। एक तरह से यह उनके लिए संजीवनी का काम किया। धान के बिचड़े हरे-भरे हो गये। यह भी पढ़ें- अररिया: देर रात झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, फसलों को मिली संजीवनीशनिवार की रात बारिश इधर रविवार को मौसम सुहाना बना रहा। कभी कभी वक्त हल्की धूप निकली लेकिन फिर बादल की चादर में छिप गयी। रविवार को खबर भेजे जाने तक आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हवा चलती रही। यह भी पढ़ें- अररिया: जगह-जगह जलजमाव व कीचड़ से गांव से लेकर शहर तक आवागमन में परेशानी शहर में जल जमाव ...