भागलपुर, अप्रैल 21 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू पलासी थाना पुलिस ने छापामारी के दौरान अलग अलग मामलों के तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में अररिया भेज दिया। यह जानकारी अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि न्यायालय भेजे गये वारंटियों में बलुआ कलियागंज के मो गुड्डू, मो नौशाद व मालद्वार के अरविन्द साह शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...