भागलपुर, मार्च 12 -- जोगबनी। सीमावर्ती सुनसरी के झुमका कारागार से फरार एक कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जेनजी आंदोलन के दौरान मौका देखकर कारागार से भागे कैदी समीउल्लाह मियां को गिरफ्तार किया गया। बलात्कार के मामले में वह पहले से ही कारागार में बंद था। इलाका प्रहरी कार्यालय सप्तरी के कंचनपुर के पुलिस टीम ने मियां को कंचनपुर वार्ड 7 के बलुवा टोल में छिपकर रहते समय गिरफ्तार किया। मियां को अदालत ने बलात्कार के मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी। गिरफ्तार किए गए समीउल्लाह को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर फिर से झुमका कारागार सुनसरी भेज दिया गया है, यह जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय सप्तरी ने प्रेस ब्रीफ कर दी है।बता दें कि जेन जी आंदोलन में जोगबनी सीमा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर रहे सुनसरी जिले के झुमका कारागार से फरार हुए सैकड़ों कैदी...