भागलपुर, जुलाई 3 -- जोगबनी, अररिया से बरूण मिश्रा जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और जीआरपी की संयुक्त विशेष गश्ती टीम ने 288 किलोग्राम विदेशी सेब जब्त की है। एसएसबी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 56वीं वाहिनी के एफ समवाय जोगबनी के कार्यक्षेत्र में जोगबनी रेलवे स्टेशन के पास सीमा स्तंभ संख्या 180 से भारत की ओर करीब 500 मीटर की दूरी पर नेपाल से भारत लाए जा रहे 288 किलोग्राम विदेशी सेब को संयुक्त गश्ती टीम ने बरामद किया। जब्त विदेशी सेब को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, फारबिसगंज को सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...