भागलपुर, मार्च 22 -- पलासी। पलासी थाना पुलिस ने शुक्रवार को संदिग्ध स्थिति में दो व्यक्तियों को गड़हरा - महेन्द्रपुर के बीच दबोचा। पकड़ाये व्यक्तियों में किशनगंज जिले के टेढ़ागाछी चिल्हनिया निवासी इन्दर लाल मांझी व अक्षय कुमार झा शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में धराये दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 128 बीएनएसएस के तहत मामला अंकित कर अनुमंडलाधिकारी के न्यायालय में अररिया भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...