भागलपुर, मार्च 24 -- भरगामा। निज संवाददाता भरगामा-महथावा मुख्य सड़क स्थित जिलेबिया मोड़ चौक पर पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोशनी के अभाव में शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है,जिससे दुकानदारों को समय से पहले ही अपनी दुकान बंद करनी पड़ रही है । इस स्थिति से नाराज दुकानदारों ने मंगलवार को जिलेबिया मोड़ चौक पर प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द बिजली बहाल करने की मांग की । दुकानदारों ने बताया इस चौक पर राय टोला में लगी बिजली ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति होती है। पहले से ही जर्जर तारों के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। लेकिन बीते शुक्रवार को आए तेज आंधी और बारिश में कई बिजली पोल गिर जाने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई। तब से अब तक बि...