भागलपुर, मई 3 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज, संवाददाता।सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक 33 केवी रमई पावर हाउस में मरम्मत कार्य और बिजली तारों से सटे पेड़ों की छंटाई के कारण रमई फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान फारबिसगंज प्रखंड के रमई सहित खबासपुर, पूरनदहा, तिरसकुंड, अमहारा समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली सेवा प्रभावित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए फारबिसगंज ग्रामीण क्षेत्र के कनीय अभियंता चंदन कुमार मांझी ने बताया कि यह एक दिवसीय कार्य है, जिसे पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति को पुन: सुचारू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आज तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...