भागलपुर, अप्रैल 20 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत फारबिसगंज रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गौ-भक्तों ने भाग लेकर अपना समर्थन दर्ज कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने की। उन्होंने बताया कि देशभर में संतों के सानिध्य में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गौ-हत्या पर पूर्ण रोक लगाना और गौ माता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लगभग 500 लोगों ने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। यह भी पढ़ें- गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग मनोज सोनी ने जानकारी दी कि अररिया जिले में 2...